राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के बड़ा सिजुलता पंचायत अंतर्गत बड़ा सिजुलता गांव में बुधवार को मां लक्ष्मी मंदिर का भव्य प्राण- प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ. सत्संग क्लब सिजुलता और श्री श्री लक्ष्मी पूजा कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कुंवारी कन्याओं की भव्य कलश यात्रा से हुई. गांव के खड़िया बांध से पवित्र जल भरकर कन्याएं कलश को मंदिर परिसर तक लेकर पहुंची.


मंदिर परिसर में विधि- विधान के साथ प्राण- प्रतिष्ठा पूजा का संचालन पुजारी दिलीप पंडा, किशोर नंद उर्फ काठु ठाकुर और गणेश पंडा ने किया. पूजा उपरांत श्रद्धालुओं के बीच खीर और खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया.
आपको बता दें कि मंदिर निर्माण का सपना लगभग 40 वर्षों बाद साकार हुआ है. श्री श्री लक्ष्मी पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 1985 में कमेटी की स्थापना के साथ ही मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया था, जो चार दशक बाद पूरा हो सका. मंदिर का निर्माण विशेष रूप से ओडिशा के पुरी से आए अनुभवी कारीगरों द्वारा किया गया, जिन्होंने इसे पारंपरिक और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया.
मंदिर की चूड़ा प्रतिष्ठा 25 नवंबर 2025 को की गई थी, जबकि प्राण-प्रतिष्ठा 10 दिसंबर को सम्पन्न हुई. गुरुवार को मां लक्ष्मी की विशेष पूजा- अर्चना आयोजित की जाएगी.
गांव में मां लक्ष्मी पूजा की परंपरा वर्ष 1985 से निरंतर चली आ रही है. इस पूजा की शुरुआत गयादत्त महाकुड़, शुशांत कुमार महाकुड़, अश्विनी प्रधान, बासु महाकुड़, निर्मल महाकुड़ और विभीषण महाकुड़ सहित अन्य सदस्यों ने की थी. तब से यह परंपरा पूरी आस्था के साथ निभाई जा रही है.
समारोह की सफलता में मोहन महाकुड़, हंसराज महाकुड़, श्यामसुंदर महाकुड़, धर्मेंद्र महाकुड़, दीपक महाकुड़, तारक महाकुड़, राजेश महाकुड़, रूपेश महाकुड़ और समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
