राजनगर/ Rasbihari Mandal सरायकेला-खरसावां जिला में वाहन चेकिंग अभियान को तेज कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में यह अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को राजनगर थाना क्षेत्र में भी थाना प्रभारी चंचल कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया.

इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई. थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट बांधकर ही वाहन चलाने की सख्त हिदायत दी.

थाना प्रभारी ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

