राजनगर/ Rasbihari Mandal प्रखंड के छोटा कुनाबेड़ा गांव में बीते गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से कागु हांसदा (55 वर्ष) पिता स्व. बिठात हांसदा की मौत हो गई थी. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र हुडिज हांसदा ने थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह प्राकृतिक आपदा है. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. परिजनों ने प्रशासन से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
बताया कि कागु हांसदा गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजकर 30 मिनट पर बैल चरा रहे थे. इस दौरान बारिश शुरू हुई और वे पास के धासीएम हांसदा के घर के पास आ गए. तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए. घटना के बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी. उन्हें गंभीर हालत में राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
