सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल


राजनगर: प्रखंड के हेंसल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो गाथा: अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण के महत्व को रेखांकित किया गया. आयोजन में समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और सकारात्मक विचारों को अपनाने का संदेश दिया गया.
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
वहीं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल, प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल मोदक, विद्यालय के अध्यक्ष नूनाराम माझी और सचिव विनोद ज्योतिषी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक भी मौजूद रहे.

कार्यक्रम के दौरान सेवा और समर्पण की भावना को सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया गया. ‘नमो गाथा: अनकही कहानियां’ के जरिए सामाजिक कार्यों, जनसेवा और जिम्मेदार नागरिकता से जुड़े विचारों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया.
आयोजन में अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सहभागिता रही. कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों और समाज में सेवा भावना, सकारात्मक सोच तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध को प्रोत्साहित करना रहा.
रिपोर्ट : रासबिहारी मंडल

