राजनगर: देशकरम एकता संघ, राजनगर के तत्वावधान में आगामी देशकरम महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर रविवार को कुड़मी भवन, राजनगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुधांशु महतो ने की.


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर 2026 को देशकरम महोत्सव पूरे पारंपरिक रीति-रिवाज, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा. आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न समितियों के गठन तथा पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया.
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय यह रहा कि देशकरम महोत्सव से पूर्व राजनगर स्थित कुड़मी भवन के समीप झारखंड आंदोलन के प्रखर नेता शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी. उपस्थित सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समाज के गौरव और नई पीढ़ी को प्रेरित करने वाली ऐतिहासिक पहल बताया. वक्ताओं ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का संघर्ष, त्याग और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.
बैठक में सचिव साहेबराम महतो. कोषाध्यक्ष घनश्याम महतो. सह सचिव गुरुचरण महतो. उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो एवं नरेंद्र महतो. उप कोषाध्यक्ष उदित महतो. मीडिया प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र. कमलेश्वर महतो. लक्खीचरण महतो. सघन महतो. रंजीत महतो. कंदरू महतो. इंद्रजीत महतो. सुबोध महतो. दीनबंधु महतो. सुनील महतो. रवि महतो. दिनेश महतो. मकरू महतो सहित समाज के कई वरिष्ठ सदस्य एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि देशकरम महोत्सव-2026 को राजनगर का अब तक का सबसे भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा, ताकि कुड़मी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को नई पहचान मिल सके.
रिपोर्ट: रासबिहारी मंडल





