रजौली: विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. बुधवार को झारखंड की ओर से पटना जा रही अमर ज्योति बस से उत्पाद विभाग की टीम ने 240 पेट बोतल शराब बरामद की. बस की तलाशी के दौरान यह खेप प्लास्टिक के बेलनाकार उपकरणों में छिपाई गई थी.

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बस के चालक रविभूषण सिंह, कंडक्टर चंदन कुमार और खलासी शंकर कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार स्टाफ ने बताया कि शराब हजारीबाग से लोड की गई थी और बख्तियारपुर में उतारने की योजना थी. हालांकि, वे लोड कराने वाले व्यक्ति का नाम- पता नहीं बता सके.
उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कुल 43.200 लीटर शराब जब्त की गई. चुनावी माहौल में इस बड़ी बरामदगी से प्रशासन सतर्क हो गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
