पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदान का सिलसिला जारी है. मंगलवार 11 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक पूरे राज्य में औसतन 47.62% मतदान दर्ज किया गया है. 17 जिलों में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है.

चुनाव आयोग के अनुसार, अब तक किशनगंज जिले में सबसे अधिक 51.86% मतदान दर्ज हुआ है. वहीं गया में 50.95%, जमुई में 50.91%, बांका में 50.07% और कैमूर में 49.89% मतदान हुआ है. ये जिले 50% के आंकड़े के करीब या उससे ऊपर पहुंच चुके हैं.
वहीं, नवादा में 43.45% और मधुबनी में 43.39% मतदान के साथ अब तक सबसे कम वोटिंग दर्ज की गई है. अन्य जिलों में पश्चिम चंपारण में 48.91%, पूर्वी चंपारण में 48.01%, श्योहर में 48.23%, सीतामढ़ी में 45.28%, सुपौल में 48.22%, अररिया में 46.87%, पूर्णिया में 49.63%, कटिहार में 48.50%, भागलपुर में 45.09%, रोहतास में 45.19%, अरवल में 47.11%, जहानाबाद में 46.07% और औरंगाबाद में 49.45% मतदान हुआ है.
राज्य के विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. आयोग ने उम्मीद जताई है कि दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होगी. सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
