पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है. गुरुवार को पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कुल 40 बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. ये सभी नेता एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में बिहार के विभिन्न जिलों में प्रचार करेंगे.

बीजेपी की इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जैसे कई दिग्गज शामिल हैं. ये सभी आने वाले दिनों में बिहार के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं करेंगे और जनता से एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करेंगे.
बीजेपी का यह कदम स्पष्ट रूप से बताता है कि पार्टी बिहार चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की रैलियों को लेकर पहले से ही बिहार के मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि स्टार प्रचारकों की ये टीम एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
