पटना: भारतीय पत्ता कलाकार एवं अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने नेपाल की अंतरिम पहली महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को अनोखे अंदाज में बधाई दी. उन्होंने 5 घंटे के कठिन परिश्रम के बाद दुनिया के सबसे छोटे 5 सेमी हरे पीपल पत्तों पर सुशीला कार्की की बेहद सूक्ष्म और बारीक तस्वीर बनाई और लिखा “First Women PM of Nepal”.

मधुरेंद्र ने बताया कि नेपाल सदियों से विश्व शांति का संदेश देता आ रहा है. सुशीला कार्की न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके सख्त रवैये और पारदर्शिता के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कहा कि नेपाल में पहले की तरह अब भी शांति और सौहार्द कायम रहेंगी और उन्होंने पीएम कार्की को अपनी कलात्मक बधाई दी.
इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला कार्की को बधाई देते हुए लिखा कि भारत नेपाल के विकास, शांति और समृद्धि में पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत इस पड़ोसी देश के विकास और शांति में अहम भूमिका निभाता रहेगा और वहां के लोगों के बीच शांति और सौहार्द्र की भावना बनाए रखने में अपना योगदान देगा. मौके पर भारत और नेपाल दोनों देशों के लोग मधुरेंद्र द्वारा बनाई गई तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए खुशी व्यक्त कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
