पलामू: जिले के पांकी थाना अंतर्गत डंडार गांव में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतक की मां चिंतामणि देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुन्ना सिन्हा अपने खेत पर जोताई का काम कर रहे थे.
उसी दौरान अरुण ठाकुर और डोमन ठाकुर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया.
विवाद इतना बढ़ गया कि अरुण ठाकुर ने गुस्से में आकर मुन्ना सिन्हा के सिर पर टांगी से हमला कर दिया. वार इतना गंभीर था कि मुन्ना मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने घायल मुन्ना को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू, नीरज सिंह, और जवान विकास कुमार एवं महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
