नवादा: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवादा जिले के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी अरुणा देवी के समर्थन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जमुई के लोजपा सांसद अरुण भारती ने जनसभा को संबोधित किया. जनसभा वारसलीगंज प्रखंड के माफी गांव में आयोजित की गई थी, जहां भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने बिहार को विकास की राह पर अग्रसर किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें हर वर्ग महिला, युवा और बुजुर्ग के हित में काम कर रही हैं. प्रधानमंत्री की योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना और लखपति दीदी योजना ने लोगों को आत्मनिर्भर बनाया है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया, बच्चियों को साइकिल और पोशाक योजना से शिक्षा के लिए प्रेरित किया और बुजुर्गों की पेंशन राशि बढ़ाई. बिहार में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है, हर जिले में अभियंत्रण कॉलेज खोले जा रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है.
कांग्रेस और राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 60 वर्षों तक कांग्रेस ने देश को पीछे धकेला और लालू-राबड़ी की सरकार अराजकता का प्रतीक रही. रेखा गुप्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव सभी को नौकरी देने की बात करते हैं, जो संभव नहीं है. 90 के दशक की लाठी राज की जगह अब बिहार विकास के पथ पर है, कोई नहीं चाहेगा कि राज्य फिर उसी दौर में लौटे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
