नालंदा: जिले के बिहारशरीफ स्थित किसान कॉलेज मैदान में बुधवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से नामांकन सभा को संबोधित किया. इस दौरान सभा में बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक मौजूद थे.

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जो 225 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि एनडीए पूरी तरह मजबूत और एकजुट है, और सभी दल मिलकर बिहार में स्थायी सरकार बनाएंगे.
रेखा गुप्ता ने लालू परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि “जो अपने परिवार को नहीं संभाल सके, वे बिहार को कैसे संभालेंगे.” उन्होंने कहा कि अब लालटेन में तेल खत्म हो गया है, और “अब मोदी और नीतीश मिलकर बिहार में एलईडी बल्ब जलाएंगे.” सभा के दौरान जनता में जोश देखने को मिला और मंच पर मौजूद नेताओं ने एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाने की अपील की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
