मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट से महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. VIP पार्टी के प्रत्याशी रहे सकलदेव बिंद ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समर्थन देने की घोषणा की है. इस कदम से तारापुर की चुनावी राजनीति में अचानक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है.

सकलदेव बिंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी के अंदर षड्यंत्र रचकर उनका टिकट काटा गया, जिससे अति पिछड़ा वर्ग के बेटे के साथ अन्याय हुआ है. उन्होंने कहा “अब मैं पार्टी छोड़ चुका हूं और बीजेपी को समर्थन दे रहा हूं.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी राजनीतिक सौदे का नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ पर लिया गया है.
सकलदेव बिंद ने कहा कि अगर तारापुर से राजद प्रत्याशी जीत गया तो अति पिछड़ों का अपमान होगा. इसलिए उन्होंने जनता के हित और सम्मान को ध्यान में रखते हुए सम्राट चौधरी का साथ देने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा “पार्टी में षड्यंत्र रचा गया, मेरा टिकट छीना गया. मैंने VIP पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अब सम्राट चौधरी को समर्थन दे रहा हूं.” अब देखना दिलचस्प होगा कि सकलदेव बिंद के इस निर्णय से तारापुर विधानसभा में चुनावी समीकरण किस ओर मुड़ते हैं. क्या महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ेंगी या एनडीए की स्थिति और मजबूत होगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
