मुंगेर: विधानसभा सीट पर इस बार का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है. राजद और जदयू के पूर्व मंत्री तथा कद्दावर नेता मोनाजिर हसन के एआईएमआईएम से चुनावी मैदान में उतरने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. लंबे समय तक महागठबंधन की राजनीति से जुड़े रहे हसन के इस कदम ने स्थानीय समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है.

करीब 30 हजार मुस्लिम मतदाताओं वाले इस क्षेत्र में मोनाजिर हसन की गहरी पकड़ मानी जाती है, जबकि यादव समाज में भी उनका प्रभाव कायम है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि हसन का मैदान में आना महागठबंधन के एम- वाई समीकरण में सेंध लगा सकता है और मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकता है.
जनसुराज से टिकट न मिलने के बाद हसन ने एआईएमआईएम का दामन थाम लिया. उनके इस फैसले को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि वे बीजेपी की “बी” टीम बन गए हैं, लेकिन हसन ने पलटवार करते हुए राजद को ही बीजेपी की “बी” टीम करार दिया. उन्होंने कहा कि जनता हर बार उन्हें आशीर्वाद देती रही है और इस बार भी सभी समाज का समर्थन उनके साथ है.
मोनाजिर हसन ने यह भी दावा किया कि उनका सीधा मुकाबला बीजेपी से है, किसी और से नहीं. ऐसे में मुंगेर विधानसभा की सियासी तस्वीर अब दिलचस्प और टक्करभरी होती नजर आ रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
