जमशेदपुर/ Afroj Mallick

जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीशंकर रोड में नौजवान इस्लाम कमेटी के द्वारा आगामी 18 अक्टूबर को बाद नमाज़-ए-ईशा, रात करीब 9 बजे से मोहसिन-ए-आज़म कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस धार्मिक सम्मेलन में बंगाल और जमशेदपुर के प्रसिद्ध मौलाना शामिल होंगे, जो ईमान, अमन, भाईचारे, इंसानियत और इस्लामी तालीम पर तफसीली बयान पेश करेंगे.
इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य नौजवानों में इस्लामी मूल्यों की समझ को मजबूत करना और समाज में मोहब्बत व एकता का संदेश फैलाना है.
नौजवान इस्लाम कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. आयोजन स्थल पर सजावट, लाइटिंग, साउंड सिस्टम और बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.
कमेटी की ओर से क्षेत्र के तमाम लोगों से इस कार्यक्रम में शरीक होने की अपील की गई है. वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस कॉन्फ्रेंस को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.
लोगों का कहना है कि यह कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि यह सामाजिक एकता और इस्लामी तालीम का प्रतीक भी बनेगा. सभी की उम्मीद है कि यह आयोजन पूरी तरह सफल रहेगा.

