खरसावां: आदिवासी ‘हो’ समाज महासभा, पोड़ाहाट की अनुमंडल एवं प्रखंड समिति ने खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने और हो भाषा के विद्वान लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है. इस संबंध में समिति के प्रतिनिधिमंडल ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई को पत्र सौंपकर निर्माण कार्य के लिए आवश्यक स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया.



समिति ने बताया कि आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी मित्रमंडल, मानकी मुंडा संघ अंचल समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और शिक्षाविदों के साथ विचार- विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है. चाईबासा मुख्य मार्ग पर बोडदा पुल के आगे खरसावां चौक में पत्थर गाड़ने के साथ लाको बोदरा की प्रतिमा स्थापित करने की योजना है.
समिति ने विधायक से स्थल पर निर्माण कार्य के लिए अविलंब आवश्यक स्वीकृति दिलाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में श्रीराम सामाड, मुचिया सामाड, सुनीता चांपिया, रोशन हांसदा, जशमती बोदरा, दांसर बोदरा और मालती हेंब्रम सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
Edited By Indra Kant





