सरायकेला: खरसावां थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 23 वर्षीय आरोपी मो. एहसान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है. शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


विज्ञापन
खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि खरसावां थाना कांड संख्या 44/26, धारा 303(2)/305(ए) बीएनएस के अनुसंधान के दौरान बेहरासाई निवासी मो. एहसान की संलिप्तता सामने आई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की.
पुलिस के अनुसार पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर कांड में चोरी किया गया सामान बरामद किया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

विज्ञापन
