खरसावां: पुलिस ने सीएलए एक्ट और आईपीसी की धारा 120बी के तहत फरार चल रहे दो अभियुक्तों के घर इश्तहार चस्पा किया. पुलिस के अनुसार, खरसावां थाना के पुराने मामलों में वांछित अमित मुण्डा उर्फ सुखलाल मुण्डा उर्फ चुका मुण्डा, पिता सुखलाल मुण्डा, निवासी तमराना, थाना तमाड़, जिला रांची के घर पर यह कार्रवाई की गई.

वहीं दूसरे अभियुक्त रमेश उर्फ अनल दा उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ तुफान, पिता टोटो मांझी उर्फ तारु मांझी उर्फ लेंगड़ा, निवासी डिवानडीह, टोला बालेथान, थाना पीरटांड़, जिला गिरिडीह के घर पर भी इश्तहार चस्पा किया गया. दोनों अभियुक्त खरसावां थाना कांड संख्या 105/20, दिनांक 25 दिसंबर 2020, धारा 120बी भादवि एवं 17 दंड विधि संशोधन अधिनियम के तहत फरार चल रहे थे. पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

