गम्हरिया: चक्रधरपुर रेलमंडल के एडीआरएम जितेंद्र त्रिपाठी ने शुक्रवार को गम्हरिया रेलवे स्टेशन का दौरा कर चल रहे विस्तार एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत विभिन्न आधारभूत संरचना संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं. योजना के अंतर्गत यात्री सुविधाओं का उन्नयन, प्लेटफॉर्म का विकास, स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक निर्माण कार्य शामिल हैं.
See also SARAIKELA जिले में 70 फीसदी बच्चों का ही बन रहा जन्म प्रमाण पत्र, शत प्रतिशत करने का लक्ष्य
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है.

विज्ञापन
