खरसावां: पथ निरीक्षण भवन में बुधवार को सुबह 11:00 बजे आम आदमी पार्टी की खरसावां विधानसभा स्तरीय बैठक रखी गई है. उक्त जानकारी देते हुए आम आदमी पाटी के नेता बिरसा सोय ने कहा कि उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आप पार्टी के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी विनोद सिंह उपस्थित रहेगे.

विज्ञापन
उक्त बैठक में कुचाई, खरसावां, खूंटपानी, सरायकेला व गम्हारिया प्रखंड के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होंगे. उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत की जाएगी. इसके लिए गांव- गांव में जागरूकता अभियान चलाई जाएगी. इस बैठक को सफल बनाने के लिए पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी दी गई है.
विज्ञापन

