कपाली/ Afroz Mallik ओपी क्षेत्र के डेमडुब्बी इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां चार वर्षीय उस्मान गनी अपनी दादी के घर आया हुआ था. इसी दौरान घर के पास निर्माणाधीन स्थल पर खुले पड़े सेप्टिक टैंक में गिरकर उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन
करीब आधे घंटे तक किसी को इस घटना का पता नहीं चला. बाद में खोजबीन के दौरान बच्चे को टैंक से बाहर निकाला गया और आनन- फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरा इलाका शोक में डूब गया.

विज्ञापन
