चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली पुलिस ने एक मानवीय पहल करते हुए सड़क पर लंबे समय से पड़ी सरकारी पानी सप्लाई की पाइप को सुरक्षित ढक दिया. यह पाइप भाभी होटल और सरकारी प्लस टू स्कूल के बीच कई महीनों से सड़क पर खुली पड़ी थी, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था.

विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कपाली पुलिस ने स्वयं सड़क किनारे गड्ढा खोदकर पाइप को सही तरीके से ढक दिया. इस प्रयास से राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो गई है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की प्रशंसा की और उनका धन्यवाद किया.

विज्ञापन
