चांडिल/ Afroj Mallik अनुमंडल के कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर बंधुगोड़ा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पास एक लावारिस हालत में खड़ी बाइक बरामद की गई. बरामद बाइक हीरो स्प्लेंडर है, जिसका नंबर JH05CQ-8898 है. बताया गया कि किसी अज्ञात युवक ने बाइक वहां छोड़ दी और फरार हो गया.

विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में ले लिया. पुलिस वाहन मालिक की पहचान और मामले की सच्चाई की जांच कर रही है. फिलहाल बाइक को कपाली ओपी में सुरक्षित रखा गया है.

विज्ञापन
