कांड्रा/ Bipin Varshney हरीश चंद्र विद्या मंदिर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और देशभक्ति के गीत शामिल थे.

विज्ञापन
समारोह की शुरुआत स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें देशभक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला. संस्थापक सदस्य राजकुमार वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी. बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत और देशभक्ति के गानों ने सभी का मन मोह लिया. विद्यालय का वातावरण पूरे दिन देशभक्ति और उल्लास से सराबोर रहा.

विज्ञापन
