कांड्रा: बुधवार को गुप्ता पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने और युपीआई के जरिये फर्जी भुगतान के मामले में गुरुवार को नाटकीय घटनाक्रम में में कार मालिक आलोक रंजन और पेट्रोल पंप मालिक सुबोध गुप्ता ने एक साझा वीडियो जारी कर युपीआई और सर्वर को दोषी ठहराते हुए साफ कर दिया कि बुधवार की देर रात 10:20 बजे पंप के अकाउंट में पैसे आ गए थे जिसके बाद पंप मालिक सुबोध गुप्ता ने थाने में दर्ज शिकायत वापस लेने की अर्जी लगा दी है.

वीडियो में दोनों ने बताया कि ऑनलाइन पेमेंट के सर्वर में कुछ परेशानी आई होगी, जिसके कारण भुगतान में देरी हुई. रात के करीब 10:20 में भुगतान ऑनलाइन तरीके से उनके खाते में पहुंच गया. पेट्रोल पंप के मालिक सुबोध गुप्ता ने बताया कि शिकायत वापस लेने के लिए एक आवेदन उन्होंने थाने में भी उपलब्ध करवा दिया है. थोड़ी देर के लिए भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी जिससे उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.
देखें video

