आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला योग संघ द्वारा झारखंड योग संघ के सहयोग से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित एकदिवसीय राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर योग प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई. प्रतियोगिता में रांची जिला योग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल खिताब पर कब्जा किया. वहीं जमशेदपुर की कर्मकार इंस्टिट्यूट ऑफ योगा उपविजेता रही और तीसरा स्थान रॉयल योग ने हासिल किया.

प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों में अभिराज, पायल कर्मकार, अभिमन्यु पांडे, प्रियांशु कुमारी, विंध्य श्रेया यादव, कुमार पांडे, आराध्या कुमारी, अमन कुमार, रूपश्री शर्मा, उत्तम तिवारी और श्रेयसी सिंह ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीते.

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डीन राजेश कुमार, झारखंड योग संघ के सीईओ संजय कुमार झा, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद, महासचिव आदित्य कुमार सिंह और सरायकेला- खरसावां योग संघ के अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. आयोजन सचिव सपन कुमार ने बताया कि विजयी प्रतिभागी आगामी राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर योग प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.
समापन समारोह में मुख्य अतिथि तनिष्क ज्वेलर्स के अनिल अग्रवाल, सम्मानित अतिथि गांधी कॉलेज के डायरेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रॉयल योग की रिचा वर्मा तथा श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की योग विभाग की एचओडी श्रुति सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए.
इस मौके पर शुबल चटर्जी, वैशाली कर्मकार, प्रदीप कुमार डे, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू शुक्ला, दुलाल पात्रो, मुन्ना शर्मा, सुशील कुमार बनर्जी, तरुण मंडल, कौशिक दत्ता, रजनी बक्शी, डॉ. रूपम कुमारी, अमरेंद्र कुमार विकल, कुमारी सृजन, सीमा राय, गणेश कुमार, अनिकेत राम, साधना साहू, पलक, काजल कुमारी, नंदनी कुमारी, अमित कुमार, सुप्रिया यादव, तुषार पंडित, गोवर्धन कुमार, शालू कुमार सहित सरायकेला- खरसावां जिला योग संघ एवं झारखंड योग संघ के सदस्य उपस्थित रहे.

