रांची: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान को नई जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. वहीं चतरा विधायक जनार्दन पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.


पार्टी नेतृत्व के इस फैसले के बाद प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. बीरेंद्र प्रधान अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि जनार्दन पासवान झारखंड में पार्टी संगठन का नेतृत्व करेंगे.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव मनोज पासवान ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारियों के साथ पार्टी का संगठन राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगा.

