पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई पंचायत के कुटिया धाम के आगे केरकी मोड के मुगडा धाम के पास बीती रात दो हाईवा को अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले दिया जिसके बाद इलाके में दहशत व्याप्त है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि जौरा प्लांट से पत्थर लेकर आ रहे एक हाइवा और पत्थर लेने जा रहे हाईवा को रोक कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान दोनों हाइवा चालक से अपराधियों ने मारपीट भी किया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद रात्रि में ही छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. विदित हो कि जिस जगह पर यह घटना हुई है, वह छतरपुर थाना से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर है. पुलिस के अनुसार स्टोन माइंस संचालक या हाइवा मालिक को किसी भी प्रकार की नक्सली या आपराधिक संगठन से धमकी नहीं मिली थी. पीड़ित की तरफ से पुलिस को आवेदन दिया जा रहा है, जिसके बाद पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी.
देखें video

