लातेहार: जिले में पिछले 14 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार दोपहर बारेसांढ़ घाटी में भूस्खलन हो गया. भूस्खलन के चलते लातेहार- महुआडांड़ सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है. यह सड़क लातेहार और पलामू को छत्तीसगढ़ से जोड़ती है.

विज्ञापन
भूस्खलन के कारण प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुग्गा बांध और झारखंड के सबसे ऊंचे जलप्रपात लोध फॉल का रास्ता भी बंद हो गया है. सूचना मिलने पर एसडीएम विपिन कुमार दुबे के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया है. गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस समय सड़क पर कोई वाहन मौजूद नहीं था. भूस्खलन के बाद से लातेहार- महुआडांड़- छत्तीसगढ़ मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
