रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा. उनकी माता रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के पैतृक गांव नेमरा में संपन्न हुआ. इसी बीच मुख्यमंत्री के छोटे भाई एवं दुमका विधायक बसंत सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है.


प्रारंभिक सूचना के अनुसार बसंत सोरेन को उपचार के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चलने की बात कही जा रही है. हालांकि, अस्पताल का नाम, तबीयत बिगड़ने का कारण और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के करीब 14 महीने बाद उनकी पत्नी रूपी सोरेन का भी निधन हो गया. गुरुवार को नेमरा में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन सहित परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.
मां की अंतिम विदाई के दिन बसंत सोरेन के अस्वस्थ होने की सूचना ने परिवार के शुभचिंतकों की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि, उनकी तबीयत बिगड़ने का कारण स्पष्ट नहीं है. बसंत सोरेन के आईसीयू में भर्ती होने की सूचना की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. अस्पताल या परिवार की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद ही उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

