जामताड़ा/ Manish Baranwal झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं चरम पर हैं. यह आरोप झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भानू प्रताप शाही ने जामताड़ा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में लगाया.

भानू प्रताप शाही ने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं व्याप्त हैं. उन्होंने खुलासा किया कि सिविल सर्जन की पोस्टिंग के लिए 40-40 लाख रुपए, एसीएमओ की पोस्टिंग के लिए 25-25 लाख रुपए और प्रखंड स्तर के चिकित्सक प्रभारी की पोस्टिंग के लिए 20-20 लाख रुपए देने पड़ते हैं.
पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का जो ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ था, वह कहीं से भी गलत नहीं है. उन्होंने बताया कि इसी कारण कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मंत्री के साथ धक्का- मुक्की की घटना भी हुई थी.
उल्लेखनीय है कि जामताड़ा में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव भी आयोजित किया गया, जिसमें जामताड़ा विधानसभा के तीन मंडल और नाला विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों का चयन भानू प्रताप शाही की देखरेख में किया गया.
भानु प्रताप शाही (पूर्व मंत्री)

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
