जामताड़ा/ Yogesh Kumar नवरात्रि के अवसर पर बाजार दुर्गा मंदिर कमेटी ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए सराहनीय पहल की. महानवमी के दिन कमेटी के सदस्य वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों के बीच भोजन और वस्त्र का वितरण किया.

विज्ञापन
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य अमरजीत दास, आकाश साहू, सौगात सेन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी ने मिलकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया और सेवा भाव से उनकी जरूरतें पूरी करने का प्रयास किया.
वृद्धाश्रम में रह रहे लोगों ने इस पहल को भावुकता के साथ स्वीकार किया और मंदिर कमेटी के सदस्यों को आशीर्वाद दिया. कमेटी का यह प्रयास समाज में सेवा, करुणा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का एक सुंदर उदाहरण बना.

विज्ञापन
