जामताड़ा/ Manish Baranwal पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. पुनि-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल के निर्देश पर साइबर थाना की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पास अकसिया पेड़ के जंगल में छापामारी कर पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों में सद्दाम अंसारी (19), तसलीम रजा (24), सबीर अंसारी (19), सलामत अंसारी (24) — चारों करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहने वाले और तजाउल अंसारी (21), ग्राम बांकुडीह, थाना नारायणपुर शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से नौ फर्जी मोबाइल फोन और बारह सिम कार्ड बरामद किए.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये ठग रुपये के लेनदेन संबंधी ऐप और सोशल मीडिया ऐप की फर्जी APK फाइल व्हाट्सऐप या लिंक के माध्यम से भेजते थे. लोग जैसे ही इस फाइल को इंस्टॉल करते थे, उनके मोबाइल का एक्सेस इन ठगों के पास चला जाता था और वे गोपनीय जानकारी चुराकर बैंक खाते खाली कर देते थे.
गिरफ्तार आरोपी तजाउल अंसारी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. वह साइबर थाना कांड संख्या 11/24 में आरोप- पत्रित रह चुका है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 72/25 के तहत BNS 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार पांचों साइबर ठगों को जेल भेज दिया गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
