जामताड़ा/ Manish Baranwal नगर पंचायत चुनाव जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है. प्रत्याशी अपने- अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. इसी क्रम में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चमेली देवी जनसंपर्क के मामले में अन्य उम्मीदवारों से आगे नजर आ रही हैं.

समाजसेवी चमेली देवी शहर के हर गली- मोहल्ले और नुक्कड़ पर पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर रही हैं. उन्होंने जामताड़ा नगर क्षेत्र के गायत्री मोहल्ला और तिलाबाद में घर- घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की. इस दौरान उन्होंने सड़क, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर नागरिकों से चर्चा की तथा उनकी समस्याएं सुनीं.

इसके अलावा आजाद नगर, मोहुलडांगल और आरकुण्डी क्षेत्रों में भी उन्होंने जनसंपर्क कर विकास का भरोसा दिलाया.
उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. चमेली देवी ने मतदाताओं से आगामी चुनाव में क्रमांक 3, चुनाव चिन्ह “चूड़ियां छाप” पर मतदान करने की अपील की है. उनके जनसंपर्क अभियान में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है, जिससे चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है.

