गम्हरिया: कोलाबिरा गांव में आयोजित अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया.

इसके बाद उन्होंने हरिकीर्तन में भाग लेकर विधिवत माथा टेका और गांव व क्षेत्र की सुख-शांति तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम के अवसर पर जिला परिषद सदस्य सह पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी शंभू मंडल से मुलाकात के दौरान क्षेत्र में दोबारा फुटबॉल प्रशिक्षण शुरू कराने की बात कही. उन्होंने युवाओं को खेल से जोड़ने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. इस मौके पर चंदन महतो, निरंजन मंडल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

