जामताड़ा/ Manish Baranwal जिले के नारायणपुर रोड पर साक्षी होटल सहाना के पास शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें ट्रक और टोटो की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.


विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर की ओर से तेज गति से आ रही ट्रक ने सामने से आ रहे टोटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो चालक सहाना निवासी कृष्णा के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं.
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सहायक अवर निरीक्षक रवि शंकर माल्टो और क्यूआरटी टीम के सुदिन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए घायल को नजदीकी पारस अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है. समय पर उपचार मिलने के कारण डॉक्टरों ने घायल की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई है.

विज्ञापन
