जामताड़ा: जेएनयू के प्रोफेसर एवं मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के कथित यौन शोषण से जुड़े आरोपों को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया. महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सांसद को पार्टी से निलंबित करने और मामले में कार्रवाई की मांग की.


भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कांग्रेस पर महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न के आरोपों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया. महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा ने कहा कि सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया गया है.
वहीं, माधव चंद्र महतो और जिला मंत्री आभा आर्या ने कांग्रेस पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की.
धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राय, मुरारी भूषण सिंह, दिलीप हेंब्रम, संजू देवी, कमलेश मंडल, प्रदीप राउत, निमाई सेन, गीता मंडल, शोभा देवी, शारदा देवी, मीणा देवी और बलदेव हांसदा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं महिलाएं शामिल हुईं. हालांकि, सांसद पर लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. इस संबंध में उनका या कांग्रेस का पक्ष भी उपलब्ध नहीं है.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल

