जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर होटल के पास गुरुवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शराब दुकान में जा घुसी. इस हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए.

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे हुई. मौके से कार के भीतर शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कार सवार लोग नशे की हालत में थे. फिलहाल साकची थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
