जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों और नगर निकायों में नियुक्त नोडल पदाधिकारी प्रत्येक गुरुवार को पंचायतों और वार्डों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति और सेवाओं की वास्तविक स्थिति की समीक्ष की. इसी क्रम में गुरुवार को उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने पटमदा के गोबरघुसी पंचायत, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग ने गुड़ाबांदा के भालकी, कार्यपालक दण्डाधिकारी सुदीप्त राज ने जमशेदपुर सदर के उत्तरी बागबेड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने घाटशिला के मऊभंडार पश्चिम, एसओरआर राहुल आनंद ने धालभूमगढ़ के पावड़ा नरसिंहगढ़, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने डुमरिया के अस्ताकोवाली, डीसीएलआर धालभूम ने पोटका का हल्दीपोखर पूर्वी तथा एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह ने बोडाम के रसिकनगर समेत अन्य पदाधिकारियों ने पंचायतों और वार्डों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेंद्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा कार्यस्थल और पंचायत भवनों की समीक्षा की गई. शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित सुविधाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और नागरिकों तक पहुंच को परखा गया.

उप विकास आयुक्त ने गोबरघुसी के संथाल टोला में पीएम जनमन आवास योजना / अबुआ आवास एवं मनरेगा से संबंधित योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माणाधीन आवास कार्य में तेजी लाने हेतु मिस्त्री बढ़ाते हुए 10 दिनों के अंदर पूर्ण कराने के निर्देश पंचायत सचिव एवं प्रखंड समन्वयक को दिए.
विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारियों ने उपायुक्त के नेतृत्व में शुरू की गई ‘सिकुई-दिकुई’ अभियान की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी तथा बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया.
जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और लाभार्थियों को सुविधाएं समय पर तथा पारदर्शी तरीके से प्राप्त हों. यह प्रक्रिया एक नियमित अनुश्रवण अभ्यास है, जिसका उद्देश्य न केवल योजनाओं की समीक्षा करना है बल्कि आवश्यकता पड़ने पर सुधारात्मक कदम उठाना भी है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
