जमशेदपुर/ Afroj Mallik अजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी अब्दुल जब्बार का पर्स रास्ते में खो गया. जब्बार अपने घर से बिष्टुपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) एक परिचित को देखने मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनका पर्स कहीं गिर गया.

विज्ञापन
पर्स में लगभग ₹9,000 नगद राशि, गल्फ कंट्री कुवैत का ड्राइविंग लाइसेंस और आईडी कार्ड, भारत का आधार कार्ड तथा अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे. अब्दुल जब्बार ने प्रेस के माध्यम से लोगों से अपील की है कि यदि किसी को यह पर्स मिले या इसकी जानकारी हो तो कृपया मोबाईल नंबर 9801149121 पर संपर्क करें, ताकि आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित वापस मिल सकें.
उन्होंने कहा कि पर्स में रखे दस्तावेज उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इसे लौटाने वाले व्यक्ति के प्रति वे हृदय से आभारी रहेंगे.

विज्ञापन
