जमशेदपुर/ Paramveer Patro इंद्रलोक अपार्टमेंट कदमा नियर एचपी पेट्रोल पंप के सामने स्थित पार्क में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं. पार्क में कचरे का ढेर जमा हो गया है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और लोगों का वहां टहलना व बच्चों का खेलना दूभर हो गया है.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से नियमित सफाई नहीं होने के कारण पार्क का वातावरण गंदगी और मच्छरों का अड्डा बन गया है. इसके चलते आसपास की बस्ती में बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है.
लोगों का कहना है कि इस पार्क में अक्सर शादी और सामाजिक कार्यक्रमों की पार्टियां भी होती हैं. गंदगी के कारण इन आयोजनों में आने वाले मेहमानों को असुविधा झेलनी पड़ रही है और इलाके की छवि पर भी बुरा असर पड़ रहा है. लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके.



भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
