जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित नीलडीह सिग्नल के पास मंगलवार की रात लूटपाट की कोशिश की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार एक युवक ने सुरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह से पर्स झपटने की कोशिश की. उस समय नीतू अपने छह वर्षीय बेटे सार्थक सिंह के साथ साकची से घर लौट रही थीं.

विज्ञापन
पर्स छीनने के दौरान हुई छीना- झपटी में मां- बेटा सड़क पर गिर पड़े. इस हादसे में नीतू सिंह के चेहरे पर चोटें आईं जबकि बेटे सार्थक के सिर में गंभीर चोट लगी. स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया.
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन
