रांची(JAC): झारखंड शैक्षणिक परिषद (JAC) ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. विद्यार्थी 18 नवंबर 2025 से ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे, जबकि बिना विलंब शुल्क फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर निर्धारित की गई है.

जैक द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सभी सरकारी, निजी एवं प्लस टू स्कूलों के छात्र इस अवधि में सामान्य शुल्क पर फॉर्म जमा कर सकेंगे. इसके बाद जो छात्र समय पर आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच लेट फीस के साथ आवेदन करने का अवसर मिलेगा. परिषद ने स्पष्ट किया है कि पूरा आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड से ही होगी और इसके लिए जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय कर दिया गया है. विद्यालय प्राचार्य और छात्रों को निर्धारित ऑनलाइन प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.
फीस बढ़ने की संभावना
सूत्रों के अनुसार, इस बार परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की संभावना है। प्रस्ताव को हाल ही में जैक बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है. अंतिम शुल्क विवरण सोमवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
परीक्षा और रिज़ल्ट की संभावित तिथियां तय
JAC ने 2025–26 सत्र के लिए परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल भी तैयार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मैट्रिक एवं इंटर परीक्षाएं फरवरी 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद. रिज़ल्ट अप्रैल 2026 में जारी करने की तैयारी. जैक ने सभी स्कूलों को छात्रों से समय पर फॉर्म भरवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं.
मुख्य बिंदु एक नज़र में:
-
फॉर्म भरना शुरू: 18 नवंबर 2025
-
बिना लेट फीस अंतिम तिथि: 5 दिसंबर 2025
-
लेट फीस के साथ तिथि: 6–12 दिसंबर 2025
-
परीक्षा: फरवरी 2026 (संभावित)
-
रिज़ल्ट: अप्रैल 2026 (संभावित)
यह खबर छात्रों, अभिभावकों और स्कूलों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि परीक्षा फॉर्म समय पर भरने से ही एडमिट कार्ड और परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित हो पाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
