नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील राकेश किशोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. यह निर्णय घटना के तुरंत बाद लिया गया ताकि न्यायिक गरिमा को बनाए रखा जा सके.

मामले में खास बात यह रही कि मुख्य न्यायाधीश बीआर. गवई ने इस पूरे प्रकरण पर किसी तरह की सख्त कार्रवाई नहीं करने की इच्छा जताई. उन्होंने कहा कि न्याय के मूल्यों और संविधान की भावना के अनुरूप धैर्य बनाए रखना ही सर्वोत्तम जवाब है.
घटना के बाद राकेश किशोर को सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया. सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से न्यायिक समुदाय में गहरा आक्रोश है. बार काउंसिल ने इसे न्यायपालिका की गरिमा पर हमला बताया और कहा कि भविष्य में ऐसे कृत्यों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

