सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल और सरायकेला अनुमंडल में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ रविवार को विशेष अभियान चलाया. इस दौरान चांडिल थाना, खरसावां थाना, नीमडीह थाना और कुचाई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की.

इस अभियान के तहत कुल 09 महुआ शराब की अवैध भट्टियां ध्वस्त की गईं और करीब 890 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है.


जिला पुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री में शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने जनता से अपील की है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि क्षेत्र में सौहार्द और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.



