हजारीबाग: शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर हजारीबाग पुलिस सक्रिय हो गई है. पिछले तीन महीनों में जिन इलाकों में वारदातें हुईं, उन सभी जगहों का एसपी ने एसआईटी टीम के साथ भ्रमण कर जायजा लिया. इस दौरान कोर्रा, बड़ी बाजार, लोगसिंहना, सदर थाना और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कई इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई.

एसपी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है. साथ ही शहरवासियों से अपील की कि वे घर से बाहर जाते समय नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि पुलिस गश्त को और सघन किया जा सके. एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस टीम हर स्थिति पर सतर्क है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
