धनबाद: जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के कमलपुर जंगल में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. हादसे के बाद गोविंदपुर- गिरिडीह मुख्य मार्ग पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया था. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोग घायल हो गए. कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
