जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (मीडिया कोषांग) से प्राप्त अपडेट के अनुसार सुबह 9 बजे तक कुल 17.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइनें देखी जा रही हैं. पुरुषों के साथ- साथ महिलाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान जारी है.

विज्ञापन
