जमशेदपुर: विधानसभा उपचुनाव में मतगणना तेज़ी से जारी है. पांचवें राउंड के आधिकारिक नतीजे जारी कर दिए गए हैं. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने बढ़त को और आगे बढ़ाया है. उन्हें अब तक 23,898 वोट मिले हैं.

भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 16,794 वोट प्राप्त हुए हैं और वे दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. दोनों प्रत्याशियों के बीच अब 7,104 वोटों का अंतर हो गया है. वहीं जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 5,652 वोट मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं.
अन्य प्रत्याशियों को मिले वोट इस प्रकार हैं
पंचानन सोरेन (BAP) – 203
पार्वती हांसदा (PPI-D) – 89
नारायण सिंह (निर्दलीय) – 70
परमेश्वर टुडू (निर्दलीय) – 53
बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय) – 37
मनसा राम हांसदा (निर्दलीय) – 331
मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय) – 123
रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय) – 76
विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय) – 236
डॉ. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय) – 379
NOTA – 712
मतगणना के पांच राउंड पूरे होने के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होने लगी है. झामुमो समर्थकों में बढ़त को लेकर उत्साह है, वहीं भाजपा और अन्य दलों के प्रत्याशी अगली गिनतियों पर अपनी उम्मीद लगाए हुए हैं. आगे के राउंड में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है.

