जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (मीडिया कोषांग) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक कुल 69.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया. विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और युवाओं की लंबी कतारें मतदान केंद्रों पर नजर आईं. सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है.
प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदान का प्रतिशत शाम तक और बढ़ने की संभावना है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
